Sliderपंजाब

डाक्टरों की लापरवाही से गर्भवती महिला और नवजात की मौत

जालंधर: जालंधर कैंट स्थित प्रकृति अस्पताल में गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जालंधर जिला प्रशासन की वेबसाइट पर प्रकृति अस्पताल का पता 10/1, स्ट्रीट नंबर 4, जालंधर कैंट दर्ज है।परिजनों के अनुसार, शादी के करीब 9 साल बाद परिवार में बच्चे की खुशी आने वाली थी। महिला को सामान्य डिलीवरी के लिए शाम के समय प्रकृति अस्पताल लाया गया था। परिवार का दावा है कि शुरुआती जांच के दौरान डॉक्टरों ने महिला को स्वस्थ बताया और टेस्ट भी सामान्य होने की बात कही।परिजनों के मुताबिक, कुछ समय बाद अस्पताल की ओर से उन्हें स्पष्ट जानकारी दिए बिना महिला को एंबुलेंस के जरिए दूसरे निजी अस्पताल जोहल अस्पताल भेज दिया गया। जोहल अस्पताल रामा मंडी में महिला और बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button