Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

जालंधर नॉर्थ के वार्ड-83 में पेयजल समस्या दूर, मेयर वनीत धीर ने नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन*

*जालंधर, 2 अक्टूबर 2026:* जालंधर नॉर्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने शुक्रवार को वार्ड-83 के नेशनल पार्क इलाके में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इस मौके पर वार्ड की पार्षद जसपाल कौर और आम आदमी पार्टी बीसी विंग के प्रधान गुरचरण सिंह सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि वार्ड-83 के नेशनल पार्क इलाके में पिछले कई वर्षों से लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय पार्षद जसपाल कौर ने इस समस्या को उनके ध्यान में लाते हुए क्षेत्र के लिए नए ट्यूबवेल की मांग रखी थी।

उन्होंने कहा कि लोगों की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए अब नए ट्यूबवेल को शुरू कर दिया गया है। इससे नेशनल पार्क और आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी और पानी की किल्लत दूर होने की उम्मीद है।

लोगों को मिलेगा राहत

मेयर वनीत धीर ने कहा कि शहर के अलग-अलग इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। पेयजल जैसी जरूरी सुविधा से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

इस मौके पर गगनदीप सिंह, गोबिंद सिंह, अमृतपाल सिंह, मनोज कुमार, उमेश बत्रा, निर्मल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button