Sliderपंजाब

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकली भव्य कलश यात्रा

जालंधर। श्री बांके बिहारी भगवत प्रचार समिति द्वारा आचार्य श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा का आयोजन 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक साई दास स्कूल ग्राउंड में किया जाएगा। कथा प्रतिदिन शाम 5 बजे से आरंभ होगी।

कलश यात्रा का शुभारंभ श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड के पावन प्रांगण से हुआ। यात्रा से पूर्व मंदिर में विधिवत पूजन किया गया। मंदिर के ट्रस्टी एवं समिति के प्रधान सुनील नैय्यर, रिंपी नैय्यर, मुख्य यजमान यशपाल चौधरी, रेणुका चौधरी, उमेश ओहरी, रूपिका ओहरी, संजय सहगल, जय सहगल, हेमंत थापर, बृजमोहन चड्ढा, रिंकू मल्होत्रा, दविंदर अरोड़ा, भूपेंद्र सिंह बिल्ला, सोनू चोपड़ा, जितेंद्र सोनू सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा मार्ग पर रंग-बिरंगे फूलों की सेज सजाई गई और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मार्ग की सफाई करते हुए वातावरण को पवित्र बनाया।

बैंड-बाजों, ढोल और ताशों की धुन के बीच श्री कमल दुआ एवं उनकी संकीर्तन मंडली ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। उनके द्वारा प्रस्तुत भजनों से श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए और पूरा वातावरण वृंदावन की भक्ति से सराबोर हो गया।

यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह फलाहार एवं प्रसाद वितरित कर श्रद्धालुओं ने सेवा भावना का परिचय दिया।

कलश यात्रा जेल चौक, पुरानी सब्जी मंडी, पटेल चौक और सर्कुलर रोड से होते हुए कथा स्थल साई दास स्कूल ग्राउंड पहुंची।

इस अवसर पर यशपाल चौधरी, बृजेश कुमार जुनेजा, सुनील नैय्यर, उमेश ओहरी, संदीप मलिक, चंदन वडेरा, बृजमोहन चड्ढा, महेश मखीजा, अंकुश जुनेजा, अश्वनी कुमार (आशू), संजय सहगल, हेमंत थापर, राजवंश मल्होत्रा, देवेंद्र अरोड़ा, हरीश कोहली, रिंकू मल्होत्रा, बलविंदर शर्मा, विजय शर्मा, सोनू चोपड़ा, सुमित गोयल, पंडित श्री कपिल देव शर्मा, संदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह (बिल्ला), तरुण सरीन, जितेंद्र सोनू, राजेश बीगामल, तरसेम रिंकू, अरुण मल्होत्रा, राहुल शर्मा, राहुल बाहरी, देवेंद्र वर्मा और नरेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 3 से 9 अक्टूबर तक साई दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक, जालंधर में प्रतिदिन शाम 5 बजे से आयोजित होगा।

Related Articles

Back to top button