Sliderअन्य राज्य

नेपाल में फिर कांपी धरती, लगे भूकंप के तेज झटके

नेपाल: पश्चिमी नेपाल में 4.1 तीव्रता का मध्यम भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसका केंद्र सुदूरपश्चिम प्रांत के बाजुरा जिले की बुधिगंगा नगरपालिका-10 में था, जो काठमांडू से करीब 750 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।भूकंप के झटके पड़ोसी बाजहांग, कालिकोट और अछाम जिलों में भी महसूस किए गए। अभी तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। नेपाल में हर साल कई बार भूकंप आते हैं। हिमालयी देश नेपाल सबसे सक्रिय टेक्टोनिक क्षेत्रों (भूकंपीय क्षेत्र चार और पांच) में से एक में स्थित है, जिसके कारण यहां भूकंप का खतरा बहुत अधिक रहता है।

Related Articles

Back to top button