
एनआईटी जालंधर के 20 संकाय सदस्य विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

डा बी आर अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जालंधर के 20 संकाय सदस्यों को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर द्वारा जारी विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि संस्थान में विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे शोध कार्यों को दर्शाती है।
इस सूची में शामिल संकाय सदस्यों में प्रो. बिनोद कुमार कनौजिया, निदेशक, एनआईटी जालंधर, के साथ डा. विजय कुमार, डा. बलविंदर राज, डा. मोहित कुमार, डा. विशाल एस शर्मा, डा. समयवीर सिंह, डा. उमा शंकर, डा. अमृतपाल सिंह, डा. प्रांग्य रंजन राउत, डा. हरप्रीत सिंह, डा. सत्येंद्र सिंह, डा. बलबीर सिंह कैथ, डा. सुमित शर्मा, डा. प्रीतम कुमार दीक्षित, डा. राज कुमार आर्य, प्रो. जे. एन. चक्रवर्ती, डा. अरविंद कुमार, डा. अफजल सिकंदर, डा. महेंद्र कुमार और डा. आर सिवराज शामिल हैं।
इन संकाय सदस्यों का शोध कार्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं इमेज प्रोसेसिंग, एप्लाइड फिजिक्स, औद्योगिक इंजीनियरिंग एवं ऑटोमेशन, पर्यावरण विज्ञान, पदार्थ विज्ञान, ऊर्जा, पॉलिमर, जैव प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर हार्डवेयर एवं आर्किटेक्चर, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग, नेटवर्किंग एवं दूरसंचार तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं परिवहन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में केंद्रित है। यह उपलब्धि विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में एनआईटी जालंधर के संकाय सदस्यों द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों की व्यापकता को दर्शाती है।
प्रो. बिनोद कुमार कनौजिया, निदेशक, एनआईटी जालंधर, ने सभी संकाय सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और संस्थान के शोध कार्यों को आगे बढ़ाने में उनके योगदान की सराहना की। प्रो. अनिश सचदेवा, कुलसचिव, एनआईटी जालंधर, ने भी सभी संकाय सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।



