Sliderराष्ट्रिय

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लॉ छात्रा को बेरहमी से पीटा

केरल : कोझिकोड के पुल्लालूर की रहने वालीं, केरल की एक लॉ छात्रा और NSUI कार्यकर्ता, अथिरा विजयन ने आरोप लगाया है कनॉट प्लेस के पास एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। शिकायत के अनुसार दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ छात्रा अथिरा के शरीर पर कई चोटें आई हैं और फिलहाल दिल्ली के हार्डिंग अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।शिकायत के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ NSUI के विरोध प्रदर्शन के दौरान अथिरा और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उन्हें बस में बैठाकर कनॉट प्लेस ले गए, वहां जबरदस्ती बाहर निकाला और सबके सामने सड़क पर उनके साथ मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों ने उनके चेहरे पर मारा, उनके हाथों को पीछे की तरफ मोड़कर पकड़ लिया और उन्हें लात मारी। साथ ही, उन्होंने उनके कपड़े फाड़ने और फोन छीनने की कोशिश भी की।

Related Articles

Back to top button