Sliderपंजाब

भाजपा की ‘अराजकता मिटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में जालंधर से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कार्यकर्ता: अशोक सरीन हिक्की*

जालंधर 26 अक्टूबर ( ) आज जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, महामंत्री योगेश धीर,दविंदर भारद्वाज, उपप्रधान अशवनी भंडारी ने बताया भाजपा और केंद्र सरकार के विरुद्ध कथित झूठे एवं भ्रामक प्रचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी पंजाब की ओर से ‘अराजकता मिटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत माझा, मालवा और दोआबा में तीन पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। इसी कड़ी में दोआबा क्षेत्र की पदयात्रा 28 अक्टूबर, बुधवार को सुबह 10 बजे होशियारपुर में आयोजित होगी। इस पदयात्रा में जालंधर से सुबह 9 बजे नंदा फार्म होशियारपुर रोड नजदीक आदमपुर जालंधर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय नेता एवं केंद्रीय मंत्री भी पदयात्रा में शामिल होंगे।जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने पदयात्रा को सफल बनाने तथा जालंधर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा क्षेत्रों एवं मंडलों में संपर्क और समन्वय की जिम्मेदारी विभिन्न नेताओं को सौंपी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी का संगठन और मजबूत होगा तथा केंद्र सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

मंडल स्तर पर पद यात्रा के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी इस प्रकार हैं:

1. रोज पार्क-कबीर नगर मंडल — जॉली बेदी
2. भगत सिंह कॉलोनी-मकसूदां मंडल — अमित भाटिया
3. सोढल मंडल — राजेश मल्होत्रा
4. संतोषपुरा-विकासपुरी मंडल — गुरप्रीत विक्की
5. किशनपुरा मंडल — सन्नी शर्मा
6. भगत सिंह किला मोहल्ला मंडल — मनीष विज
7. दकोहा-परागपुर मंडल — गोल्डी भाटिया
8. रामा मंडी मंडल — रमन पब्बी
9. मंडल नंबर 6 — अश्वनी भंडारी
10. मंडल नंबर 7 — बलजीत प्रिंस
11. मंडल नंबर 8 — गौतम कुकरेजा
12. बस्ती गुजां मंडल — अनु वर्मा
13. बस्ती दानिशमंदा मंडल — कुनाल शर्मा
14. बस्ती बावा खेल मंडल — सुनील मोंटू
15. मॉडल हाउस मंडल — योगेश मल्होत्रा
16. घा मंडी मंडल — बृजेश शर्मा
17. भार्गव नगर मंडल — तरसेम थापा

वही अशोक सरीन हिक्की ने सभी नियुक्त प्रभारियों से अपील की कि वे अपने-अपने मंडलों में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से संपर्क कर पदयात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि होशियारपुर में आयोजित दोआबा की पदयात्रा को सफल बनाया जा सके।

*कैप्शन-28 अक्टूबर बुधवार को अराजकता मिटाओ लोकतंत्र बचाओ यात्रा की जानकारी देते अशोक सरीन हिक्की, दविंदर भारद्वाज,योगेश धीर, अशवनी भंडारी व अन्य।*

Related Articles

Back to top button