Sliderपंजाब

लायंन अश्विनी मल्होत्रा के सिर सजा लायंस क्लब जालंधर की प्रधानगी का ताज*

लायंस क्लब जालंधर का ईशिका-2026 भव्य इंस्टालेशन समारोह का शुभारंभ मंच संचालक दिनेश शर्मा द्वारा प्रधान व मुख्य मेहमान व लीडरशिप को डैश पर बैठाकर ज्योति प्रज्वलित करवाने के साथ शुरू हुआ। । समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर अरुणा ओसवाल उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर शुभारंभ ऑफिसर के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 321-डी जी.एस. भाटिया, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव खोसला, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव विग तथा गेस्ट ऑफ स्टार के रूप में लायन मितुल चोपड़ा मौजूद रहे।चेयरमैन आर.एस. आनंद ने आए हुए सभी अतिथियों, लायंस लीडरशिप और सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया।
इंस्टालिंग ऑफिसर पी.एम.सी.सी. जे.बी. सिंह चौधरी ने समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए अश्विनी मल्होत्रा को क्लब के प्रधान पद का ताज पहनाया, सैक्ट्री अरुण वशिष्ट, कोषाध्यक्ष सुरिंदर सिंह, पी.आर.ओ. सरवन अग्रवाल सहित पूरी टीम और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को शपथ दिलाकर विधिवत रूप से कार्यभार सौंपा। प्रधान अश्विनी मल्होत्रा ने कहा कि वे क्लब की गौरवशाली समाजसेवी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नए सेवा प्रकल्पों को अंजाम देंगे और क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
मुख्य अतिथि पूर्व ईंटरनेशनल डायरेक्टर अरुणा ओसवाल ने नई टीम को बधाई देते हुए लायनिज्म के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला गवर्नर जी एस भाटिया,उप गवर्नर प्रथम राजीव खोसला व उप गवर्नर दितिय राजीव विग ने प्रधान एंव टीम को शुभकामनाऐ दी।इस अवसर पर प्रथम लेडी शशि मल्होत्रा,सुधा वशिष्ट,कन्वीनर रवि मलिक, को-चेयरमैन आर.एस. बहल, को-कन्वीनर श्रीराम आनंद,सीनियर वाइस प्रधान सतबीर भाटिया,अनिल वशिष्ट, लांयन एम.एल. गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा,साहिल अरोड़ा, रमेश कुमार कश्यप,सेवा सिंह, बलकार सिंह सैनी, सुरेंद्र पुजारा,एन.के. कांसरा,मोहित सलूजा,गौरव उप्पल,जगदीप सिंह संधर,संजीव चोपड़ा,मनीष शर्मा,राजीव कांत, सचिन वढेरा, जोगिंदर सिंह, राजविंदर सिंह वालिया,
कुलजीत सिंह, लायन फूल चंद बद्धन,यश पाल,राकेश खिल्लन, मिलनप्रीत ग्रोबर सहित बड़ी संख्या में सदस्य सपरिवार उपस्थित थे।सीनियर वाइस प्रधान सतबीर भाटिया ने सभी आऐ हूए मेहमानों एंव सदस्यगण का धन्यवाद किया।सभी लायंस मेहमानों व लीडरशिप को उपहार भेंट कर सन्मानित किया,समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button