Sliderपंजाब

राधे राधे बोल, राधे राधे बोल, वृंदावन में डोल, प्रेम से राधे राधे बोल के उच्चारण से गूंजा इंद्र प्रस्त मोहल्ला – दीपक शर्मा

श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल ने प्रभातफेरी की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए कार्तिक मास की पावन मंगलमय बेला में प्रभातफेरी श्री दुर्गा शक्ति मंदिर इंद्र प्रस्त मोहल्ला रेलवे रोड से निकाली मंदिर के प्रदान सेवक अश्विनी प्रेमी और समस्त सदस्यों, पदाधिकारीयों, ने गौर हरि संकीर्तन मंडल के सदस्यों का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया संकीर्तन का शुभारंभ सनी दुआ, दीपक शर्मा, विशाल ढल्ल, राकेश कश्यप, गोबिंद शर्मा, समीर कक्कड़, पुनीत ठाकुर, राकेश मग्गो, विपन कुमार, वासु नागपाल, राजू कश्यप, आकाश मल्होत्रा,बॉबी मेहता, मुकेश, निखिल मेहरा, ने मंगलाचरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना और पंचतत्व से किया सनी दुआ ने राधे राधे बोल, राधे राधे बोल, वृंदावन में डोल, प्रेम से राधे राधे बोल, और जय राधे राधे राधे, जय रमण बिहारी,जी का संकीर्तन करते हुए पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया राधे राधे की मंगल ध्वनि हर तरफ़ सब को आनंदित कर रही थीं विशाल ढल्ल ने राधा रानी की जय, महारानी की जय, और चंदा भी बोले राधा, सूरज भी बोले राधा का आनंद भरा संकीर्तन करते हुए सभी को नृत्य करवाया ऐसा अद्भुत नजारा देख सब राधा नाम की मस्ती में झूमते हुए प्रभु भक्ति में आनंद की प्राप्ति कर रहे थे ख़ास नज़ारा की सनातन धर्म की आने वाली पीढ़ी यानि छोटे छोटे बच्चे इस प्रभातफेरी की शोभा बढ़ा रहे थे प्रभातफेरी शुभ स्थल मंदिर प्रागण से होती हुई कक्कड़ निवास, शर्मा परिवार, सनी मिल्क बार, के साथ साथ संपूर्ण क्षेत्र की परिक्रमा लगा कर मंदिर में विश्राम हुई भक्तों ने संकीर्तन पार्टी का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया इस मंगलमय प्रभातफेरी में प्रभु भक्तों ने अपना भरपूर सहयोग दिया श्री चैतन्य महाप्रभु जी की पालकी सेवा निखिल मेहरा ने की इस अवसर पर सहयोग कर रहे मंदिर के प्रदान सेवक श्री अश्विनी प्रेमी, प्रदीप शर्मा, कुलदीप, सुखदेव मेहता, राजेश हैप्पी, आकाश मल्होत्रा, राकेश मग्गो, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ता रमन शर्मा, राजू कश्यप, पुनीत ठाकुर, लक्की, सूरज, विपन कुमार, वासु नागपाल, महिला संकीर्तन मंडल से मंजू भंडारी, जगदीश, सुमन शर्मा, नीलम सिंह, रमण शर्मा, सीमा शर्मा, भारती शर्मा, ज्योत्सना मेहता, नीतू, ऊषा, साक्षी, नीलम, मोनिका, हिमानी मेहता, रूही शर्मा, कंचन, कलावती, भावना, गीता, रजनी, राधिका, गीता कश्यप, मंदाकिनी, ज्योति, तनु, प्रियंका भल्ला, सुमन, रजनी मग्गो, के साथ साथ और भी प्रभु प्रेमी इस संकीर्तन में झूमते हुए प्रभु नाम का सिमरन कर भाव विभोर हो कर परम सुख की प्राप्ति कर रहे थे प्रभातफेरी के उपरांत प्रसाद की व्यवस्था भी मंदिर कमेटी की तरफ़ से की गई

Related Articles

Back to top button