

टांडा: बीती देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टांडा के विधायक के युवा गनमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुख्य सिपाही बलजिंदर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव नत्थूपुर के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब गनमैन की कार बेकाबू होकर गांव जहूरा स्थित एक फैक्टरी की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल टांडा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया। वहां देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।



