

दिल्ली: वित्तपोषण की ऊंची लागत और ऊर्जा की ऊंची कीमतों के कारण 2027 में वैश्विक ऋण परिस्थितियां कमजोर पड़ने की आशंका है। मूडीज रेटिंग्स की 2027 की वैश्विक ऋण परिस्थितियों पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कृत्रिम मेधा 9 में निवेश बड़े पैमाने पर जारी रहेगा लेकिन निवेशक इस बात पर अधिक ध्यान देंगे कि इससे होने वाली आय और उत्पादकता में बढ़ोतरी निवेश के अनुपात में है या नहीं। मूडीज ने कहा, “ए.आई. के कारण कारोबारी मॉडल में बदलाव अधिक स्पष्ट होगा। कुछ कंपनियों को बढ़ती मांग और उत्पादकता से फायदा होगा, जबकि अन्य को बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कीमतें तय करने की सीमित क्षमता का सामना करना पड़ेगा।” रिपोर्ट में कहा गया है कि सीमा शुल्क, नियमन, निर्यात नियंत्रण और रणनीतिक निवेश के जरिए सरकारों का हस्तक्षेप भी कंपनियों की ऋण स्थिति को अधिक प्रभावित करेगा। इनमें से कई उपाय कार्यपालिका के फैसलों से लागू या वापस लिए जा सकते हैं, जिससे नीतियों में तेजी से बदलाव संभव है। इसका असर 2027 में व्यापार, पूंजी आवंटन और प्रतिस्पर्धा पर पड़ेगा।



