
जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों के गोलियों से छलनी शव बरामाद

किश्तवाड़ : जिले के दच्छन इलाके से लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों के गोलियों से छलनी शव गुरुवार को एक जंगल से बरामद किए गए। इस बात की जानकारी खुद अधिकारियों ने दी। मृतकों की पहचान SPO रशपाल कुमार और SPO बॉबी चंद रूप में हुई है। ये दोनों कियार दच्छन के रहने वाले थे और दच्छन के कियार सेक्टर में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप में तैनात थे।रिपोर्ट्स के अनुसार, ये दोनों 10 नवंबर को मरवाह के आर्मी कैंप ‘धरना’ में रोटेशन ड्यूटी के लिए गए थे, जिसके बाद से वे लापता हो गए। वे तय किए गए कैंप में नहीं पहुंचे, जिसके बाद उनकी तलाश के लिए एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।बाद में, दच्छन के जंगल वाले इलाके से उनके शव बरामद किए गए। शवों पर गोलियों के निशान थे। मौके से उनके सर्विस हथियार भी गायब मिले। इस बीच, सुरक्षाबलों ने इस घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए इलाके में सर्च और घेराबंदी अभियान तेज कर दिया है।



