Sliderपंजाब

दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात, घटना CCTV में कैद

मोहाली : पैट्रोल पम्प के मैनेजर को निशाना बनाते हुए एक्टिवा सवार 3 आरोपियों ने उससे 4.70 लाख रुपए की नकदी से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होते हुए आरोपी पीड़ित मैनेजर की एक्टिवा भी साथ ले गए। पूरी वारदात वहां लगे एक सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई है। आई.टी. सिटी थाना पुलिस ने पैट्रोल पंप के मैनेजर सुखबीर सिंह के बयानों के आधार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आई.टी. सिटी थाना प्रभारी जसनप्रीत सिंह ने बताया कि एरिया में ही स्थित पैट्रोल पंप के मैनेजर सुखबीर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वारदात के समय वह पैट्रोल पंप से करीब 4.70 लाख रुपए की नकदी को बैग में लेकर एक्टिवा पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही अचानक से एक एक्टिवा पर 3 युवकों ने उसे सामने से टक्कर मार दी। इससे पहले वह कुछ समझ पाता एक आरोपी ने उतर कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद एक आरोपी ने एक्टिवा और बैग दोनों को लूट लिया

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button