Sliderपंजाब

नई उड़ान वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा कामदा एकादशी पर भव्य श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

नई उड़ान वेल्फेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा अपने 122वें प्रोजेक्ट के अंतर्गत कामदा एकादशी के उपलक्ष में श्री सत्यनारायण मंदिर, मोहल्ला गोबिंदगढ़ में भव्य श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रधान राजन गुप्ता ने बताया कि श्री हित शरण करण कृष्ण जी द्वारा प्रस्तुत भजनों—“मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना”, “राधे-राधे बरसाने वाली राधे” तथा हरे कृष्ण महामंत्र—ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया। भक्तजन भजनों पर झूमते और नाचते हुए नजर आए।

कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल जी ने कहा कि एकादशी पर उपवास एवं हरिनाम संकीर्तन का मुख्य उद्देश्य मन और इंद्रियों पर नियंत्रण प्राप्त कर आत्मा को आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर करना है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मेयर विनीत धीर, पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी तथा पार्षद पति सौरव सेठ ने पहुंचकर प्रभु श्री कृष्ण के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति—रमन गुप्ता, हेमंत थापर, वरुण शर्मा, शिव अरोड़ा, अंशुल गुप्ता, संदीप अरोड़ा, योगेश कुमार, अंशुमान सहगल, सर्वेश कौशल, सचिन अरोड़ा, संजीव भोला, सुनील गुप्ता, पंकज गोयल, विशाल मेहता, राजकुमार, बबलू, दीप भाटिया, इंद्र अग्रवाल, शैलेंद्र टंडन, मीना गुप्ता, रोहित खुराना आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button