Sliderपंजाब

मशहूर बेकरी को नगर निगम ने किया सील

लुधियाना; नगर निगम द्वारा आखिर हीरो बेकरी को किया सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई नक्शा पास करवाए बिना निर्माण करने के अलावा अवैध कब्जे के आरोप में की गई है क्योंकि हीरो बेकरी के निर्माण के दौरान पार्किंग व हाउस लेन के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी गई। इसके अलावा मल्हार रोड पर दिखाए गए सूए व गुरदेव नगर टी.पी. स्कीम में सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए मार्क की गई जगह को भी कवर कर लिया गया है।हालांकि, इस पर पर्दा डालने के लिए नगर निगम जोन डी के मुलाजिमों के साथ मिलीभगत से हासिल की गई जुर्माना जमा करवाने की रसीद के दम पर कोर्ट से स्टे ले लिया गया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान नगर निगम ने उपरोक्त पहलुओं को उजागर किया तो कोर्ट ने कार्रवाई करने पर लगाई गई रोक हटा ली है, जिसके आधार पर नगर निगम द्वारा शुक्रवार को खुलने से पहले ही हीरो बेकरी को सील कर दिया गया। इसकी पुष्टि ए टी पी हरविंद्र हनी व एच डी एम भरत मलिक ने की है।

Related Articles

Back to top button