Sliderराष्ट्रिय

HMPV वायरस ने महाराष्ट्र में दी दस्तक, देश में कुल 7 मामलों की हुई पुष्टि

दिल्ली: बेंगलुरु और गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र में भी HMPV वायरस की एंट्री हो चुकी है। यहां पर दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि खांसी बुखार के चलते शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया था। इन बच्चों की उम्र 7 साल और 14 साल है। ये मामले सामने आने के बाद अब कुल HMPV वायरस के केस की गिनती 7 हो चुकी है।
महाराष्ट्र से केस सामने आने के बाद से स्वास्थ विभाग टीम अलर्ट हो गई है। सरकार ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे घबराए नहीं। इसके अलावा इस वायरस को लेकर गाइडलाइन्स जारी की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button