Sliderअन्य राज्य

रियासी बस अटैक मामले में NIA की 7 जगहों पर छापेमारी

जम्मू :  रियासी बस अटैक मामले में NIA 7 जगहों पर छापेमारी कर रही है. रियासी में तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकी हमले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जांच कर रही है. एजेंसी की जांच में हमले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) संगठन के पाकिस्तान स्थित संचालकों की भूमिका सामने आई है. आतंकवादियों ने 9 जून को रियासी के शिव-खोड़ी में मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हमला कर दिया था. आतंकियों ने पहले बस के ड्राइवर की हत्या की थी. इसके बाद बस खाई में जा गिरी. आतंकियों ने काफी वक्त तक तीर्थयात्रियों पर फायरिंग की थी, जिसमें नौ लोग मारे गए और 44 तीर्थयात्री घायल हो गए थेइससे पहले सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया था कि स्थानीय निवासी हकीम खान उर्फ ​​हकीम दीन के खिलाफ एनआईए की जांच में पता चला है कि उसने तीन आतंकवादियों की मदद की थी. यहां तक कि उसने आतंकियों के लिए रेकी भी की थी. सूत्रों ने बताया, “हकीम खान तीनों आतंकवादियों के साथ हमले की जगह पर गया था. इससे पहले एक जून के बाद कम से कम तीन मौकों पर वे उसके साथ रहे थे. इस दौरान हमले की योजना बनाई जा रही थी.

Related Articles

Back to top button