
Sliderअन्य राज्य
अभिनेता अनुज ठाकुर का 30 साल की उम्र में निधन

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री से दु:खद खबर सामने आई है। ‘बंधन सात जन्मों का’ सीरियल के जाने-माने अभिनेता अनुज ठाकुर का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन से उनके प्रशंसक और मनोरंजन जगत के लोग सदमे में हैं और दुखी हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने अनुज के आखिरी पलों के बारे में बताया कि रोज सुबह 4:30 बजे उठने वाले एक्टर उस दिन अलार्म बजने के बाद भी नहीं उठ रहे थे।



