
चंडीगढ़: अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। पंजाब से लोग बसों और वाहनों में आएंगे। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। चंडीगढ़ पुलिस ने बैरीकेड्स लगा अतिरिक्त फोर्स भी तैनात कर दी है। चंडीगढ़ में वाहनों पर रैली निकालने से पहले पंजाब से आए लोग मोहाली के अंब गुरुद्वारा में सुबह 10 बजे इकट्ठा होंगे।वहां से लोग बसों और गाड़ियों में चंडीगढ़ बुड़ैल जेल के पीछे से प्रवेश करेंगे। इसके बाद लोग सैक्टर-45 गौशाला चौक का चक्कर लगाकर बुड़ैल के पीछे से वापस मोहाली जाएंगे। चंडीगढ़ पुलिस ने चौराहे की दोनों तरफ बैरीकेड लगाकर रास्ते बंद कर दिए हैं। विधानसभा क्षेत्र दाखा और आसपास के इलाकों से करीब 500 वाहन चंडीगढ़ कूच में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने समर्थकों से ऐसी किसी भी कोशिश में न उलझने और केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर ध्यान देने की अपील की।इसके तहत 29 जुलाई को सुबह 9:30 से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने अपील की है कि प्रभावित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें