Sliderपंजाब

एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत

लुधियाना: रफ्तार के जुनून और लापरवाही ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। लुधियाना-हाईवे पर गांव नंदपुर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सरकारी बस का चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। मृतक की पहचान संदीप सिंह पुत्र माया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अवतार सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी बस चालक मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अवतार सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 27 अप्रैल को वह और संदीप सिंह अपने-अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से लुधियाना जा रहे थे। जब वे गाँव नंदपुर के पास सर्विस लेन से मेन हाईवे पर चढ़ने लगे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार PRTC बस ने संदीप के मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी शिकायतकर्ता का आरोप है कि बस चालक मनप्रीत सिंह बस को बड़ी ही लापरवाही और तेज रफ्तार से चला रहा था। टक्कर लगते ही संदीप सिंह मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गहरी चोट आई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई

Related Articles

Back to top button