Sliderअन्य राज्य

ओडिशा के राउरकेला में बड़ा विमान हादसा

ओडिशा: ओडिशा के राउरकेला में शनिवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा होने से बाल-बाल बच गया। इंडिया वन एयर का एक 9-सीटर चार्टर्ड विमान उड़ान भरने के महज 10-15 किलोमीटर बाद जालदा के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।विमान ने राउरकेला से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी थी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हवा में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विमान तेजी से नीचे आकर खेत में गिर गया। विमान में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें 4 यात्री और 2 क्रू मेंबर शामिल थे।हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन टीमें और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। विमान में सवार सभी छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।

Related Articles

Back to top button