Sliderपंजाब

करतारपुर सिविल अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

*करतारपुर* |
करतारपुर सिविल अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर से एक बजाज प्लेटिना बाइक चोरी हो गई।

थाना करतारपुर में दर्ज शिकायत के अनुसार गांव हसन मुंडा निवासी प्रदीप सिंह दवाई लेने अस्पताल आए थे। जब वह वापस लौटे तो उनकी काले रंग की बजाज प्लेटिना PB08-CJ-4153, मॉडल 2013 गायब मिली।

पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना करतारपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*इलाके में बढ़ी चोरी की वारदातें*
पिछले कुछ समय से करतारपुर क्षेत्र से वाहन चोरी की कई शिकायतें सामने आ रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन को लॉक करके और सुरक्षित जगह पर ही खड़ा करें।

यदि किसी को यह बाइक PB08-CJ-4153 कहीं दिखाई दे तो नजदीकी थाने या पुलिस को तुरंत सूचना दें।

Related Articles

Back to top button