Sliderराष्ट्रिय

अमित शाह बोले बैसरन घाटी में 26 लोगों की जान लेने वाले आतंकी ढेर”

दिल्ली: संसद का मानसून सत्र ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चल रही बहस के साथ गरमागरम बना हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में इस मुद्दे पर सदन को संबोधित किया, जहां उन्होंने बैसरन घाटी में 26 लोगों की जान लेने वाले आतंकवादियों के खात्मे की पुष्टि की। यह बहस सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन से शुरू हुई थी और देर रात 1 बजे तक चली थी। बहस के दौरान, लोकसभा में उप नेता गौरव गोगोई ने सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि खुफिया चूक कैसे हुई और हमले को रोकने के लिए पहले से क्या इंतजाम थे। विपक्ष का आरोप है कि सरकार सुरक्षा चूक को रोकने में नाकाम रही। आज विपक्षी खेमे से लोकसभा में प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव जैसे बड़े नेता भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे। उधर, आज राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर 16 घंटे की लंबी बहस शुरू होगी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में बताया था कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की जान लेने वाले आतंकवादियों का कैसे खात्मा किया। उन्होंने बताया कि भारत ने निशाना साधते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की।

Related Articles

Back to top button