दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में गाड़ी खड़ी करने पर विवाद को लेकर रविवार देर रात 34 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। ने बताया कि यह घटना एक घर के बाहर हुई, जहां वाहनों को खड़ा करने को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रीत विहार थाने में पीसीआर को रविवार देर रात दो बजकर 22 मिनट और दो बजकर 26 मिनट पर झगड़े और गोलीबारी के संबंध में दो बार सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि पंकज नैयर और उनके भाई पारस का गौरव शर्मा नाम के व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। अधिकारी ने कहा कि बहस बढ़ गई और गौरव ने कथित तौर पर गोली चला दी जो नैयर के सीने में लगी।