Sliderपंजाब

गैस सप्लाई को किया तुरंत बहाल, सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

बरनाला, सितंबर 2026: गैस पाइपलाइन के पास खुदाई के दौरान थोड़ी-सी लापरवाही भी गैस रिसाव और लोगों की सुरक्षा के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। ऐसी ही एक घटना बरनाला के चप्पा गाँव में हुई, जहाँ बिजली के पोल लगाने के लिए गड्ढा खोदते समय थिंक गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

खुदाई शुरू करने से पहले थिंक गैस को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। पाइपलाइन टूटने से गैस रिसाव हुआ, जिसके बाद थिंक गैस की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। प्रभावित हिस्से को अलग कर गैस सप्लाई को कुछ ही समय में दोबारा शुरू कर दिया गया, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

बरनाला जिले में थिंक गैस घरों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस और वाहनों के लिए सीएनजी की सप्लाई करती है। पाइपलाइन के रास्ते में रूट मार्कर, चेतावनी बोर्ड और इमरजेंसी नंबर भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद खुदाई से पहले कंपनी को जानकारी नहीं दी गई।

थिंक गैस ने जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी ने सभी ठेकेदारों और एजेंसियों से अपील की है कि किसी भी तरह की खुदाई शुरू करने से पहले थिंक गैस को जरूर जानकारी दें। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 18001025107 पर संपर्क किया जा सकता है। ‘डायल बिफोर यू डिग’ की जानकारी देना जरूरी है, ताकि पाइपलाइन को नुकसान से बचाया जा सके और गैस सप्लाई के साथ लोगों की सुरक्षा भी बनी रहे।

Related Articles

Back to top button