
जालंधर: जेल रोड पर व्यस्ता बाजार में वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा हैकि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने के कारण बोलेरो चालक गलत दिशा से गाड़ी लेकर आ गया। इस दौरान यह हादसा हो गया। इस घटना में बोलेरों सहित 2 कारें और एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई।हालांकि हादसे के बाद बोलेरों चालक ने वाहनों के नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया। मामले की जानकारी देते हुए आबादपुरा निवासी बोलेरों चालक दिलीप कुमार ने कहाकि ब्रेक फेल होने के कारण वह अन्य वाहनों को बचाने के लिए गलत दिशा में गाड़ी लेकर आया और गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इस दौरान यह हादसा हो गया। दिलीप के अनुसार सही दिशा में बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं बोलेरों चालक ने कहाकि वह नुकसान की भरपाई करने के लिए रूका हुआ है, नहीं तो वह भाग भी सकता था।वहीं कार चालक अकरम ने कहा कि वह कपूरथला से आ रहा था और उसने गाड़ी खड़ी की हुई थी। इस दौरान गलत दिशा से आ रहे बोलेरों चालक ने सीधी उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान गाड़ी में 2 लोग सवार थे। पीड़ित के अनुसार गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।उधर, एक्टिवा सवार तरुण सोंधी ने कहाकि जेल चौंक पर यह हादसा हुआ है। पीड़ित के अनुसार वह नई एक्टिवा पर सवार होकर मॉडल टाउन से जूते खरीदकर आ रहा था। इस दौरान हादसे में उसकी एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि बोलेरों की ब्रेक फेल होने को लेकर एक्टिवा चालक इसे ड्रामा बता रहा था। घटना के दौरान काफी देर तक हंगामा होने पर मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को शांत करवाया।