
जालंधर : जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई हैं। गौरतलब है कि मेयर वनीत धीर के पिता का हाल ही में निधन हो गया था और अब माता जी के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। आशा धीर के निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कई गणमान्य लोगों ने मेयर वनीत धीर और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की बात कहते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा संबंधी जानकारी जल्द साझा की जाएगी। शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी आशा धीर के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।