Sliderपंजाब

जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रिय सूद ने जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित टीम को दी बधाई

जालंधर: माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रिय सूद ने आज अन्य न्यायाधीशों के साथ जिला बार एसोसिएशन जालंधर का दौरा किया और एसोसिएशन की नवनिर्वाचित टीम से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट रतन दुआ ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रिय सूद का बुके भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर एडवोकेट आर.के. भल्ला, एडवोकेट बलविंदरजीत सिंह लक्की, वरिष्ठ अधिवक्ता मनदीप सिंह सचदेव तथा एडवोकेट राहुल रामपाल शर्मा ने अपने विचार साझा किए।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रतन दुआ और माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रिय सूद ने बार और बेंच के बीच आपसी समझ, सम्मान एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के आपसी सहयोग से आम जनता को शीघ्र एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुणाल गोयल, उपाध्यक्ष श्रीमती सुदेश कुमारी, जूनियर उपाध्यक्ष एडवोकेट रॉबिन सेठी, संयुक्त सचिव एडवोकेट धीरज भगत सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button