Sliderदोआबापंजाब

एक बार फिर 3 धमाकों से दहला जालंधर शहर….

जालंधर : जालंधर में एक बार जबरदस्त धमाकों के आवाज आई, जिसके लोगों में डर का माहौल पाया जा रहा है। सुबह 8.35 पर जालंधर में 3 धमाकों की आवाजें आई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक लोगों ने 2 जेट देखें। वहीं ये धमाके पारस एस्टेट के नजदीक हुए हैं। इस दौरान लोगों को घर में रहने की अपील की गई है। कैंट व शहरी इलाकों में तेज आवाज सुनाई दी।सुबह 8.30 बजे बस्ती दानशीमंदा में विस्फोट की सूचना मिली। विस्फोटों की आवाज के बाद इलाके में धुआं भी उठता देखा गया। इसके साथ ही कंपनी बाग के पास एक के बाद एक 2 धमाकों की आवाज सुनी गई। सुबह करीब 8.15 बजे हवाई हमले के सायरन सुने जा सके। पंजाब पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, मौजूदा हालात में लोगों को हवाई सायरन की आवाज सुनते ही घर में रहने की सलाह दी जाती है।पंजाब पुलिस द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, जब भी सायरन बजे तो लोगों को घर के अंदर रहना चाहिए और छतों तथा बालकनियों पर नहीं खड़ा होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, गाड़ी चलाते समय वाहन को सुरक्षित रूप से पार्क करें, लाइटें बंद कर दें तथा पास की किसी इमारत या अंडरपास में शरण लें। किसी भी आपातस्थिति में लोग 112 डायल कर सकते हैं। जालंधर कैंट में आज बाजार बंद रहेंगे जिसके लिए आधिकारिक रूप से कैंटोनमेंट बोर्ड सीईओ ओमपाल सिंह ने बताया कि मौजूदा समय को देखते हुए कैंट बाजार को बंद किया जा रहा है जिसके लिए जालंधर जिलाधीश का भी आदेश आ रहा है कृपा सभी कैंट निवासी इस और ध्यान दें| इसी बीच जम्मू अमृतसर जालंधर के अलावा पंजाब के कुछ इलाके और कई जगह पर रेड अलर्ट भी घोषित कर दिया गया है|

Related Articles

Back to top button