

दिल्ली; दीवाली के त्योहार को सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से मनाने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे त्योहार के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अग्नि सुरक्षा एडवाइजरी भी जारी की गई है।स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत चलाई जा रही ‘स्वच्छ दीवाली, शुभ दिवाली 2026’ पहल के अंतर्गत नगर निगम ने लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है, ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।



