Sliderपंजाब

पंजाब के प्रॉपर्टी डीलर की मौत, संदिग्ध अवस्था में मिला शव

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र में पंजाब निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया सुबह करीब छह बजे एटीएस कॉलोनी के पास एक इमारत में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का शव पड़ा था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं तथा काफी रक्तस्राव हुआ था। वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान पंकज मित्तल के रूप में हुई है, जो पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के गोबिंदगढ़ का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां वैज्ञानिक एवं तकनीकी निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए।

Related Articles

Back to top button