Sliderपंजाब

यात्रियों से भरी बस पर अचानक हमला, जाने मामला

चंडीगढ़: अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर डेराबस्सी फ्लाईओवर से उतरते समय एक भयानक घटना सामने आई है। चंडीगढ़ से बरेली जा रही एक बस को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने गुंडागर्दी की सारी हदें पार करते हुए बस पर हमला कर दिया, जिससे बस में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने अचानक लोहे की रॉड, डंडों और धारदार हथियारों से बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बस पर अंधाधुंध हमला किया और बस की सभी खिड़कियां तोड़ दीं।इस हमले के दौरान बस का ड्राइवर और कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया है। शुरुआती जांच और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले का मुख्य कारण बसों में यात्रियों को बैठाने और किराए को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। ट्रांसपोर्टरों के बीच सवारियां छीनने और कम-ज्यादा किराए को लेकर पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था, जिसने कल रात हिंसक रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही डेराबस्सी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है

Related Articles

Back to top button