
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 129वीं गवर्निंग बॉडी बैठक नई दिल्ली में आयोजित

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 129वीं गवर्निंग बॉडी बैठक 26 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित चित्रगुप्त रोड पर डी.ए.वी. मैनेजिंग कमेटी के कार्यालय में माननीय डी.ए.वी. अध्यक्ष डॉ. पूनम सूरी जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष श्री एस.के. सपोरी, उपाध्यक्ष जस्टिस प्रीतम पाल, महासचिव श्री अजय सूरी, सचिव श्री रमेश लीखा, डेविएट के प्रिंसिपल श्री संदीप विज, नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रो. अनूप कुमार, कॉलेज स्टाफ प्रतिनिधि डॉ. संजय बंसल एवं मैडम मीना बंसल, श्री गुरविंदर सिंह, इंचार्ज (जे.टी.एस.), प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह तथा पंजाब सरकार की ओर से तकनीकी शिक्षा निदेशक एवं तकनीकी बोर्ड के प्रतिनिधि के रूप में सरकारी पॉलिटेक्निक, बडबर (बरनाला) के प्रिंसिपल शामिल हुए। उपाध्यक्ष श्री अनिल राव ने विशेष प्रतिनिधि के रूप में बैठक में भाग लिया।
बैठक का शुभारंभ गायत्री मंत्र के पाठ से हुआ। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने डॉ. पूनम सूरी जी एवं सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से कॉलेज की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. पूनम सूरी जी एवं सभी सदस्यों ने कॉलेज की शैक्षणिक, खेलकूद तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह को बधाई दी। इस अवसर पर मंथन कार्यक्रम (लंच एंड लर्न) का विशेष उल्लेख किया गया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कॉलेज का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की। इसके अतिरिक्त, 1 जनवरी 2027 से 31 दिसंबर 2029 तक के कार्यकाल के लिए गठित नई गवर्निंग बॉडी को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। अंत में शांति पाठ के साथ बैठक का समापन हुआ।



