Sliderपंजाब

लोकल मिलिट्री अथॉरटी” की तानाशाही को लेकर कैंट वासियों ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया

जालंधर: जालंधर कैंट में “लोकल मिलिट्री अथॉरटी” की तानाशाही को लेकर कैंट वासियों ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कैंट की सभी दुकानें बंद रहीं। भारत सरकार द्वारा मनोनीत कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला की अध्यक्षता में भारी तादाद में एकत्रित लोगों ने बाजार में पैदल मार्च करते व रोष जताते हुए “लोकल मिलिट्री अथॉरटी” के साथ साथ कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में पहुंच कर नारेबाजी जारी रही, जिसके बाद सीईओ ओमपाल सिंह अपने कार्यलय से बाहर आकर लोगों को मिले व उनसे बातचीत करके पूरी जानकारी ली। श्री शुक्ला ने सीईओ को बताया कि कैंट वासियों में भारी रोष है और वह आपसे व बोर्ड अध्यक्ष एवं सब एरिया कमांडर कपिल सूद से ये जानना चाहते हैं कि “लोकल मिलिट्री अथॉरिटी” द्वारा कैंट की जनता के साथ धक्केशाही क्यों की जा रही है।

Related Articles

Back to top button