कर्नाटक: कर्नाटक के दावणगेरे शहर से एक बेहद दर्दनाक और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के केटीजे नगर में रहने वाले 26 साल के राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर सुशील कुमार की दिल का दौर पड़ने से अचानक मौत हो गई। अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत राज्य और देशभर में सैकड़ों पुरस्कार जीतकर दावणगेरे का नाम रोशन करने वाले इस होनहार और फिट खिलाड़ी की मौत ने खेल जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। सबसे ज्यादा भावुक करने वाली बात यह है कि इस युवा बेटे की अचानक मौत के गवाह उसके बेबस माता-पिता खुद बने।