Sliderराष्ट्रिय

आम आदमी को बड़ी राहत, पेट्रोल पर ₹13 से घटकर ₹3 हुई ड्यूटी, डीजल पर हुई शून्‍य

दिल्ली: वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग ने 26 मार्च 2026 की देर रात एक गजट अधिसूचना जारी कर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने का एलान किया है। सरकार का यह कदम तेल विपणन कंपनियों को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद घरेलू कीमतों को स्थिर रखने में मदद करेगा।सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क दरों को इस प्रकार संशोधित किया है पेट्रोल 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।डीजल: इसे 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है।हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध के खतरों के कारण वैश्विक कच्चे तेल के दाम $114 प्रति बैरल के पार चले गए थे। नायरा एनर्जी जैसे निजी खुदरा विक्रेताओं ने पेट्रोल पर ₹5 और डीजल पर ₹3 की बढ़ोतरी कर दी थी, जिससे जनता में घबराहट फैल गई थी। सरकार नहीं चाहती कि ईंधन की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो और आम उपभोग की वस्तुओं के दाम बढ़ें।

Related Articles

Back to top button