Sliderपंजाब

मेयर विनीत धीर ने किया दफ्तर का उद्घाटन

जालंधर:आम आदमी पार्टी नॉर्थ हलके में अपने संगठन और जनसेवा के दायरे को नया विस्तार शुरू कर दिया है। ऐसे में आज मेयर विनीत धीर और नार्थ हलका इंचार्ज ने 2027 के चुनावों से पहले विकास और जनता से सीधा संवाद कायम करने के मकसद से आज नए कार्यालय का शुभारंभ किया है। यह मुख्य कार्यालय इंडस्ट्रियल एरिया में बाबा सोढल जी मंदिर के बिल्कुल समीप शुरू किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौजूद रहे।वहीं नार्थ में आप पार्टी के नए दफ्तर के खुलने की खबर से नॉर्थ हलके के निवासियों और पार्टी वालंटियर्स में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और इसे इलाके के विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। दरअसल, नॉर्थ में मेयर विनीत धीर की सक्रियता और लगातार जनहित के कार्यों की बदौलत आम आदमी पार्टी का जनाधार तेजी से मजबूत हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए विनीत धीर ने पार्टी लीडरशीप का आभार व्यक्त किया और कहा कि दफ्तर में लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी। मेयर ने कहा कि नार्थ हलके के लोगों की सेवा करने के लिए दफ्तरा का शुभारंभ किया गया।

Related Articles

Back to top button