Sliderपंजाब

युवा नेता अर्जुन त्रेहन के नेतृत्व में सरबत दी सेवा वेलफेयर सोसायटी ने मोता सिंह नगर के पार्कों में किया पौधारोपण

जालंधर। पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के उद्देश्य से सरबत दी सेवा वेलफेयर सोसायटी की ओर से युवा नेता एवं अधिवक्ता अर्जुन त्रेहन के नेतृत्व में मोता सिंह नगर के विभिन्न पार्कों में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्कों में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर अर्जुन त्रेहन ने स्वयं पौधारोपण करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण स्वस्थ समाज की बुनियाद है। आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और स्वस्थ जीवन का आधार बनेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर पंजाब को फिर से ‘सोने की चिड़िया’ और ‘रंगला पंजाब’ बनाने में अपना योगदान दें।

सोसायटी के प्रधान तरुण अरोड़ा ने कहा कि वातावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक संभालना भी समाज की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर अर्जुन त्रेहन, युवराज सिंह, मधुर, अजय शर्मा, करण, जरनैल सिंह, राज जी, अशोक सहित सोसायटी के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button