Sliderराष्ट्रिय

रविवार को छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे Bank जाने वजह

दिल्ली: देश भर में 3 दिन के लिए बैंक कर्मियों की यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरन 28 से 30 सितंबर तक बैंक बंद रहेंगे। वहीं इसी बीच खबर सामने आई है कि हड़ताल से पहले 27 सितंबर रविवार को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए वित्त मंत्रालय ने बताया कि 28 सितंबर को शुरू होने वाली 3 दिन की हड़ताल से पहले 26-27 सितंबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी थी। इस कारण लोगों को परेशानी हो सकती थी और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की भी संभावना थी। इस कारण रविवार को बैंक खुले रखने के लिए कहा गया है। वहीं हड़ताल के दौरान डिजिटल सेवाएं, आनलाईन पेमैंट, ए.टी.एम. सुविधा आदि जारी रहेगी। बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हड़ताल का आह्वान किया है। उन्होंने हफ्ते में 5 दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पेंशन सुधार सहित अन्य कई मांगें रखी है

Related Articles

Back to top button