

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा बस आग की घटना में मारे गए 9 लोगों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया, जबकि हर घायल व्यक्ति को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा, ‘मृतकों के परिवारों को PMNRF से 2 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। बुधवार देर रात ग्रेटर नोएडा में जेवर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। घटना के सिलसिले में ड्राइवर और कंडक्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बस नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी, तभी 23 सितंबर को रात करीब 11.30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के 33-किलोमीटर माइलस्टोन के पास उसमें आग लग गई। जेवर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के अनुसार बस में करीब 30-35 यात्री सवार थे। बताया जाता है कि कुछ यात्रियों को ड्राइवर के केबिन से जलने की गंध आई और उन्होंने ड्राइवर और कंडक्टर को सचेत किया।



