
लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए स्वर्गीय पूर्व प्रधान के ऐल साहनी की याद में एंव प्रेरणा से प्रधान प्रभजोत सिंह सिध्धू की अगुवाई में 6 मेधावी एंव जरूरतमंद छात्रों को आगे पढ़ाई के लिए 50000रुपऐ की आर्थिक मदद बजीफे के रूप में भेंट की।प्रधान प्रभजोत सिध्धू ने बताया कि पहले भी इस वर्ष में 90जरूरतमंद एंव मेधावी विद्यार्थियों को बजीफे वितरित किए गए थे और पिछले 50 वर्ष से यह क्लब बजीफे वितरित करता आ रहा है,लायंस क्लब जालंधर का प्रयास है कि बच्चों का भविष्य उज्जवल बने यही हमारी कामना है।रीजन चेयरमैन अश्वनी सहगल ने आपने संबोधन में बच्चों को कहा जब आप भी किसी अच्छी पदवी पर पहुंच जाएं तो इसी तरह आप अन्य विद्यार्थियों की मदद करना।सीनियर वाइस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने लायंस सदस्यों व आए हुए छात्रों का व सभी सहयोग करने वाली महान हस्तियों का धन्यवाद किया।लांयन मोहित सलूजा ने इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में सहयोग करवाया।इस मौके पर रीजन चेयरमैन अश्वनी सहगल,सीनियर वाईस प्रधान अशवनी मल्होत्रा,जॉइंट सैकट्री जगन नाथ सैनी,मोहित सलूजा,
मीडिया चेयरमैन साहिल अरोड़ा,सीनियर लांयन हर्षवर्धन शर्मा,ऐ के बहल,गुरदीप सिंह ठुकराल,रमेश कुमार कश्यप,जसवंत सिंह,ऐडवोकेट जे पी सिंह व सिलाई सेंटर की छात्रांऐ मौके पर मौजूद थी।