
दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के आखिरी दौर में सोमवार का दिन विधायी और राजनीतिक, दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है. लोकसभा में कई अहम विधेयक पेश किए जाने हैं, वहीं विपक्ष की ओर से विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी है ऐसे में सदन की कार्यवाही के दौरान एक बार फिर हंगामे के आसार बने हुए हैं बता दें कि मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और 13 अगस्त तक चलना प्रस्तावित है वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा केरल के नाम से जुड़े विधेयक को लेकर है सरकार लोकसभा में राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर ‘केरलम’ करने से संबंधित विधेयक पेश करने की तैयारी में है इस प्रस्ताव के कानून बनने के बाद संविधान और केंद्रीय कानूनों में राज्य के नाम से जुड़े प्रावधानों में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे केरल में लंबे समय से ‘केरलम’ नाम के इस्तेमाल की मांग उठती रही है और अब केंद्र के स्तर पर इसे संसदीय प्रक्रिया के जरिए आगे बढ़ाने की पहल की गई है कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को केरल के अलाप्पुझा में कहा कि अगर केंद्र सरकार FCRA में बदलाव से जुड़ा विधेयक संसद में लाती है, तो कांग्रेस समेत विपक्षी दल इसका कड़ा विरोध करेंगे उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रस्तावित कानून अल्पसंख्यकों और एनजीओ को निशाना बनाने की कोशिश है वेणुगोपाल ने साफ कहा कि विपक्ष इस विधेयक को पारित नहीं होने देगा