
जालंधर, 01 अगस्त: सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज निदेशक डॉ. वीना दादा ने परीक्षा परिणाम साझा करते हुए बताया कि तरनदीप ने 7.38 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। तौन ने 7.31 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि चंदा कुमारी ने 7.23 सीजीपीए हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने आगे बताया कि अन्य सभी विद्यार्थियों ने 6.5 से अधिक सीजीपीए प्राप्त किया है, जो उनकी निरंतर मेहनत, लगन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। इस अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।