Sliderअन्य राज्य

महाशिवरात्रि पर लगी भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव

हरिद्वारः आज पूरे देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालयों में भक्तों की सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह तड़के से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु लंबी लंबी लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।मान्यता है कि आज के दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह हुआ था। तभी से इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। शिवभक्त श्रद्धालु गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों की ओर पहुंच रहे हैं। वही, भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शिवालयों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए हुए है। बाबा बोलेनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं का कहना है आज महाशिवरात्रि का पावन दिन है और वे भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए आए हैं। कहा कि कनखल भगवान शंकर का ससुराल है। इसी लिए दक्षेश्वर महादेव मंदिर का अलग ही महत्व है। लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए आए हैं।

Related Articles

Back to top button