Sliderराष्ट्रिय

फ्लैट में लगी भीषण आग, धुएं से ढका आसमान

दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई आसमान में काले धुएं उठते देख आसपास हड़कंप मच गया जानकारी के मुताबिक, सातवीं मंजिल से लगी आग और नौंवी मंजिल तक जा पहुंची है आग की लपटें इतनी ऊंची है कि आसमान में काले धुएं का गहरा गुबार छा गया, जिसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से देखा जा सकता है इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत-बचाव का कार्य में जुट गई आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी है हालांकि आग कैसे लगी, इसमें कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी बताया जा रहा है कि गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के एक फ्लैट में अचानक आग भड़क उठी, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ऊंची-ऊंची लपटें आसमान छूती नजर आने लगीं दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा जानकारी के मुताबिक, गौर ग्रीन एवेन्यू की सातवीं मंजिल पर पहले आग लगी और देखते ही देखते आग नौंवी मंजिल तक जा पहुंची है बताया जा रहा है कि AC का कंप्रेसर फटने से आग लगी और फिर इसने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया है घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में लगी है

Related Articles

Back to top button