राजस्थान के पाली जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पाली के पुलिस उपाधीक्षक रतनाराम देवासी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को कुलथाना गांव में हुई। प्रकाश पटेल (30) की अपने तलाक को लेकर पिता दुर्गाराम पटेल (65) से बहस हो गई। उसने दुर्गाराम की गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बाद में प्रकाश ने अपने पांच वर्षीय बेटे राहुल के साथ एक तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को तड़के शव बाहर निकाले गए