Sliderराष्ट्रिय

खराब दृश्यता के कारण 225 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल

दिल्ली: दिल्ली हवाई अड्डे पर सोमवार को खराब दृश्यता के कारण विभिन्न एअरलाइन की 228 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं और पांच उड़ानों को दूसरे गंतव्य पर भेजना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एअर इंडिया ने सुबह ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लगभग 40 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की थी। इंडिगो सहित अन्य किसी एयरलाइंस ने अपनी रद्द या विलंबित उड़ानों की संख्या साझा नहीं की। अधिकारी ने कहा हवाई अड्डे पर कुल 228 उड़ानें – 131 प्रस्थान और 97 आगमन – रद्द हुई हैं और पांच उड़ानों के गंतव्य बदले जाने की सूचना मिली है दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने एक बयान में कहा, “हमारे अधिकारी यात्रियों की सहायता करने और सभी टर्मिनलों पर आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।” इंडिगो ने एक बयान में कहा, “घने कोहरे के कारण कम दृश्यता ने दिल्ली और उत्तरी भारत के अन्य हवाई अड्डों पर परिचालन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जो दुर्भाग्यवश हमारे नियंत्रण से बाहर है।

Related Articles

Back to top button