Sliderअंतराष्ट्रीय

गाजा में नरसंहार जारी, हमले में 17 फ़िलिस्तीनियों की मौत

गजा: गाजा पट्टी में इजरायली फायरिंग के चलते कम से कम 17 फ़िलिस्तीनी मारे गए, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे। अस्पताल अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इजरायल ने कहा कि उसके हमले उन लड़ाकों की गोलीबारी के जवाब में हुए, जिसमें एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हुआ था। शिफा अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में सात महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं, जिनमें 5 महीने का शिशु और 10 दिन की बच्ची भी शामिल है। यह घटनाएँ 10 अक्टूबर 2025 को लागू हुए युद्धविराम समझौते के बाद हुईं, जिसे कई बार घातक इजरायली हमलों ने झकझोरा है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस समझौते के लागू होने के बाद से 530 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button