Sliderपंजाब

कच्चे तेल में उछाल जारी, आसमान छू सकते हैं दाम

दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के फैसले की खबरों ने वैश्विक तेल बाजार में हलचल मचा दी है। लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। बाजार को आशंका है कि यदि आपूर्ति बाधित होती है तो दाम और ऊंचाई छू सकते हैं।रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेंट क्रूड वायदा 1.4% बढ़कर 78.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को यह 82.37 डॉलर तक उछला था, जो जनवरी 2025 के बाद का उच्चतम स्तर है। दिन के अंत में कीमतें 6.7% की मजबूती के साथ बंद हुई थीं।Strait of Hormuz दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्गों में से एक है। वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति का लगभग 20% इसी रास्ते से गुजरता है। यदि यहां आवाजाही बाधित होती है, तो सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ सकता है और कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि तनाव लंबा खिंचता है, तो ब्रेंट क्रूड 100 से 115 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। वहीं प्रमुख समुद्री मार्गों में रुकावट की स्थिति में कीमतें 120 से 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button