दिल्ली: बंगाली मनोरंजन जगत के एक चमकते सितारे और वरिष्ठ अभिनेता तमाल रॉय का 9 मार्च 2026 को निधन हो गया। 80 वर्षीय अभिनेता ने दक्षिण कोलकाता स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। परिवार के अनुसार रात को सोते समय उन्हें कार्डियक अरेस्ट पड़ा जो उनके निधन की वजह बना। उनके जाने से बंगाल के थिएटर, टेलीविजन और फिल्म जगत में गहरा शून्य पैदा हो गया है।तमाल रॉय चौधरी केवल एक अभिनेता नहीं बल्कि अभिनय की पाठशाला थे। उन्होंने अपने करियर की नींव थिएटर से रखी थी। रंगमंच के प्रति उनका प्रेम अटूट था और यही कारण था कि उनकी फिल्मों और टीवी शोज में भी थियेटर जैसी गहराई नजर आती थी। 90 के दशक में उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही हर घर का जाना-पहचाना चेहरा बन गए।उन्होंने कमर्शियल सिनेमा से लेकर कला फिल्मों तक हर जगह अपनी छाप छोड़ी